दीपक कुमार। मौर्य ध्वज एक्सप्रेस, गायघाट
बागमती नदी पर प्रस्तावित तटबंध निर्माण के विरोध में 'चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा' का सामूहिक आमरण अनशन आज नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन की तीव्रता और प्रशासन की अनदेखी के बीच अनशनकारियों की शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
बागमती आरती से सरकार को सद्बुद्धि की प्रार्थना l
आंदोलन के नौवें दिन बेनीबाद घाट पर एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। हजारों की संख्या में महिला आंदोलनकारियों और स्थानीय निवासियों ने हाथ में दीये लेकर 'बागमती आरती' की। आंदोलनकारियों ने बागमती मैया के साथ-साथ अल्लाह और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सरकार और जिला प्रशासन को "सद्बुद्धि" दें, ताकि वे विनाशकारी तटबंध निर्माण को रोककर जनता की पुकार सुनें।
अनशनकारियों की स्थिति चिंताजनक
मोर्चा के संयोजक जितेंद्र यादव ने बताया कि कई अनशनकारियों की हालत अत्यंत नाजुक हो गई है। चिकित्सकों की टीम द्वारा निगरानी की जा रही है, लेकिन आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें