दीपक कुमार। गायघाट। मौर्य ध्वज एक्सप्रेस
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गायघाट की लोकप्रिय विधायक कोमल सिंह ने प्रदेश की छात्राओं के स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी के लिए सदन में जोरदार मांग उठाई। विधायक ने 'मासिक धर्म स्वच्छता को महिलाओं का मौलिक अधिकार बताते हुए सरकार से राज्य के सभी विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
छात्राओं के सुरक्षित भविष्य के लिए बड़ी मांग
सदन को संबोधित करते हुए कोमल सिंह ने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षा का वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि:
बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन अनिवार्य रूप से लगाई जाएं।
इस्तेमाल किए गए पैड्स के सुरक्षित निपटान के लिए इंसिनरेटर की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने तर्क दिया कि इन सुविधाओं के अभाव में कई छात्राएं स्कूल छोड़ने पर मजबूर हो जाती हैं, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है।
शिक्षा के बुनियादी ढांचे पर जोर: स्कूलों के 'पुनर्विकास' की मांग l
सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि बढ़ती छात्र संख्या के अनुसार बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विधायक ने ध्यान केंद्रित किया। कोमल सिंह ने सदन के माध्यम से मांग रखी कि: नए कमरों का निर्माण: स्कूलों में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण तत्काल प्रभाव से कराया जाए।
री-डेवलपमेंट प्लान: पुराने जर्जर हो चुके स्कूलों के लिए एक ठोस पुनर्विकास योजना बनाई जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित और आधुनिक क्लासरूम मिल सकें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें