विदेशी व देशी शराब को किया नष्ट
दीपक कुमार। गायघाट। मौर्य ध्वज एक्सप्रेस
डीएम सुब्रत कुमार के निर्देश पर कई कांड में जब्त किए 2600 लीटर देशी व विदेशी शराब काे विनष्ट बेनीवाद थाना के खुले मैदान में किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न थाना के कांड में जब्त 2600 लीटर विदेशी व देशी शराब काे नष्ट किया गया है। थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को थाना परिसर में दंडाधिकारी की मौजदूगी में थाना में अलग-अलग कांडों में जब्त किये गये 2600 लीटर विदेशी शराब नष्ट की गयी. प्रशासन की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. जेसीबी की मदद से जमीन में गड्ढा खोदकर जब्त शराब की विनष्टीकरण की गयी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें