बेनीबाद : शिवदाहा मां भगवती मंदिर निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन l

बेनीबाद : शिवदाहा मां भगवती मंदिर निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन l
खत्म हुआ कई सालों का इंतजार, श्रद्धालुओं को मिलेगा नया आध्यात्मिक केंद्र l
दीपक कुमार। गायघाट 
गायघाट प्रखण्ड के शिवदाहा पंचायत अन्तर्गत शिवदाहा तिरसठ गांव में मां भगवती मन्दिर की नए भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित चंद्रशेखर उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच इस अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ आधारशिला रखकर भूमि पूजन कराया। ग्रामीण समाजसेवी सह पंचायत सदस्य पति विजय कुमार राय ने बताया कि मन्दिर बहुत ही पौराणिक है। जर्जर हो जाने के कारण उसका भव्य पुनर्निमान कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मंदिर की आधारशिला को लेकर तैयारियां की जा रही थी. जो आज यानि शुक्रवार को रखी गई।कल से निर्माण कार्य शुरू होगा।कार्यक्रम को लेकर इलाके के लोगों में काफी उत्साह है और सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है।

खत्म हुआ कई सालों का इंतजार, मां भगवती मंदिर निर्माण शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगा नया आध्यात्मिक केंद्र


सभी ग्रामीणों की सहयोग से बनाए जा रहे इस मंदिर के पूरा होने के बाद मां भगवती के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को एक और महत्वपूर्ण धार्मिक मां रानी के गहबर में पूजा अर्चना करने का अवसर मिलेगा। मौके पर संतोष यादव, नीतीश कुमार, डोमू यादव, ऋषि उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, शत्रोहन यादव आदि थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें