जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र मुजफ्फरपुर के प्रांगण में मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l
आज दिनांक 14.03.2026 की जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र मुजफ्फरपुर के प्रांगण में मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में श्री अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी, मुज0, मनोज कुमार प्रधान, प्रबंधक एवं श्री बैभव कुमार, सहायक प्रबंधक, योजना, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, मुजफ्फरपुर के द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में स्नातक (सिर्फ B.A., BSc, & B.Com) उतीर्ण 20 से 25 आयुवर्ग के विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ दिया जाना है।
बैठक में सभी विकास मित्रों को निदेश दिया गया है कि 31.03.2026 तक अपने-अपने पंचायत से कम से कम 10 लाभार्थियों की सूची बनाकर लाभार्थियों को जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में सत्यापन हेतु भेजना सुनिश्चित करेंगें। प्रबंधक के द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्राचार्य /प्राभारी प्राचार्य से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने महाविद्यालय के स्नातक उत्तीर्ण 20 से 25 आयुवर्ग के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का लाभ प्रदान कराने का अनुरोध किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि इस योजना के स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से स्वयं सहायता भत्ता दो वर्षो के लिए प्रदान की जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें