शहद की मिठास से बदलेगी महिलाओं की तकदीर - समीर l मधु ग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़ी महिलाओं के कारोबार को सशक्त करने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला l

शहद की मिठास से बदलेगी महिलाओं की तकदीर - समीर l
 मधु ग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़ी महिलाओं के कारोबार को सशक्त करने के लिए आयोजित हुई कार्यशाला l
 ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित जीविका महिलाओं की तकदीर बदलने के लिए लगातार काम कर रही है, आसपास के जिले की महिलायें भी मधुमक्खी पालन कर अपना भविष्य सवार रही है. मधुमक्खी पालन करने वाली महिलाओं की तकदीर को संवारने के लिए जीविका लगातार बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर बाजार मुहैया करा रही है. शहद की मिठास से महिलाओं के जिंदगी में आर्थिक उन्नति काफी तेजी से हो रही है. उक्त बातें जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक (गैर क़ृषि) श्री समीर कुमार ने कार्यशाला में कहीं l. बताते चले कि मधु ग्राम महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा शहर के एक निजी होटल में "मधुमक्खी पालन से समृद्धि की ओर" विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का शुभारंभ श्री समीर कुमार राज्य परियोजना प्रबंधक (नॉन फॉर्म ) श्रीमती अनीशा डीपीएम जीविका मुजफ्फरपुर, श्रीमती वंदना कुमारी डीपीएम वैशाली, श्री सुर्दीप्त समदर्शी, डाबर के अजय कुमार के साथ मधुग्राम की दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मधु ग्राम कंपनी क़ो आगे बढ़ाने के लिए दीदियों के साथ चर्चा की और रणनीति तय किया. इस कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खी पालन करने वाली मुजफ्फरपुर, वैशाली, पश्चिमी चंपारण,और पूर्वी चंपारण की जीविका दीदियों ने अपने अनुभव बताएं और इस साल मधुमक्खी पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा शहद की बिक्री के लिए रणनीति पर बात कि. कार्यक्रम में अच्छा कार्य करने वाली दीदियों के साथ ही कैडर को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में मधु ग्राम से जुड़ी दीदियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कंपनी के कारोबार के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीएम अनीशा ने कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं काफी आगे बढ़ रही हैं शहद उत्पादन के क्षेत्र में भी काफी अच्छा काम हो रहा है. इस साल भी लक्ष्य के अनुरूप शहद उत्पादन का कार्य किया जाएगा. वही वैशाली की डीपीएम वंदना कुमारी ने मधु ग्राम से जुड़ी दीदियों को भरोसा दिलाया कि अच्छा शहद का उत्पादन होगा तो उन्हें अच्छा मूल्य भी दिया जाएगा. वही डाबर से जुड़े अजय कुमार ने बताया कि जीविका से जुड़ी दीदियों का शहद काफी अच्छा होता है अच्छे गुणवत्ता वाले शहद के लिए हम अच्छा मूल्य भी प्रदान कर रहे हैं और लक्ष्य के मुताबिक इस साल भी अगर हमें शहद प्राप्त होता है तो अच्छा लाभ दीदियों क़ो होगा. कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार नॉन फार्म प्रबंधक वैशाली ने किया. कार्यक्रम के अंत में सभी दीदियों ने चमकी बुखार से बचाव के लिए शपथ भी लिया. इस दौरान संचार प्रबंधक राजीव रंजन, संतोष कुमार,आनंद कुमार, शिवम कुमार, इमरान अली, चुनचुन कुमार सहीत कई जीविका कर्मी और जीविका दीदियाँ उपस्थित थी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें