गायघाट में मृतक के परिवार से मिले पप्पू यादव, आर्थिक मदद भी दी l

गायघाट में मृतक के परिवार से मिले पप्पू यादव, आर्थिक मदद भी दी l
दीपक कुमार। गायघाट 
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में पुलिस फायरिंग में हुई जगतवीर राय की मौत के बाद जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी।
पप्पू यादव ने इस घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। 
@क्या है मामला?
गायघाट के चोरनिया गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के दौरान गोली लगने से 60 वर्षीय जगतवीर राय की मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें