मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेरुआ पंचायत के चोरनिया गांव में राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में राजद का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा l

 मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेरुआ पंचायत के चोरनिया गांव में राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में राजद का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा l और कहा की बीती रात समाजसेवी जगतवीर राय की थानाध्यक्ष द्वारा गोली मारकर हत्या की खबर अत्यंत विचलित करने वाली और शासन-प्रशासन पर गहरा कलंक है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा इस प्रकार का जघन्य अपराध बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
​जिलाध्यक्ष राजद रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुखद घड़ी में हम पूरी मजबूती के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। आगे उन्होंने कहा की 
​गायघाट थानाध्यक्ष पर अविलंब हत्या का मुकदमा (302) दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
​इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर स्पीडी ट्रायल के जरिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
​पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए।
​इस संदर्भ में उन्होंने कहा की हमने DGP बिहार और SP मुजफ्फरपुर से भी वार्ता की है। न्याय मिलने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक दोषी सलाखों के पीछे नहीं होंगे, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
​मुलाकात के दौरान गायघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय , विधान परिषद सदस्य कारी सोहैब , जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता , पृथ्वीनाथ राय , बबलू कुशवाहा एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें