दीपक कुमार। गायघाट
शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश ओला वृष्टि और तेज हवाओं ने पावर कॉरपोरेशन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के चलते जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बेनीबाद , गायघाट, बरुआरी, केवटसा, महेश्वरा आदि क्षेत्रों में करीब शाम में आंधी पानी में गायब हुआ बिजली अब रात भर नहीं आ सकती है। उपभोक्ताओं ने बताया कि अब तो कल की ही उम्मीद है। लंबी बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को भारी किल्लत का सामना करना पड़ा और जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया। शाम बारिश शुरु होते ही करीब बिजली सप्लाई ठप हो गई। रातभर बिजली संकट बना रहा रहेगा। हालांकि बिजली विभाग के जेई ललित कुमार यादव ने को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाने से इंकार किया।हाल शहर के कुछ क्षेत्रों में दो से तीन घंटे में ही बिजली सप्लाई सुचारु हो सकती है, लेकिन देहात क्षेत्रों शुक्रवार रात तक बिजली गायब रह सकती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें