मुजफ्फरपुर में शुक्रवार शाम आंधी और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। खेतों में तैयार गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। गायघाट, कटरा और अन्य क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान हुआ। शिवदहा के किसान युवा समाजसेवी संतोष यादव, पंचायत समिति पति विजय कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति रमन कुमार उपाध्याय समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर खेती की थी, अब फसल बर्बाद होने से चिंता बढ़ गई है।
पंचायत समिति पति विजय कुमार राय ने बताया कि बारिश से गेंहू की तैयार फसल को नुकसान हुआ है साथ ही लीची और आम के मंजर को भी क्षति पहुंचा है।गायघाट के शिवदहा, बेरुआ, जारंग पूर्वी, जारंग पश्चिमी, लोमा, कमरथू व बोआरीडीह आदि पंचायतों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हो गई। अब कर्ज चुकाने की चिंता सता रही है। बता दे कि बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें