दीपक कुमार। गायघाट
प्रखंड मुख्यालय के अंबेदकर पार्क में बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर के प्रतिमा पर प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान,विधायक प्रतिनिधि रौशन सिंह,विकास मित्र धर्मेंद्र कुमार आदि ने माल्यार्पण कर व प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जंयती समारोह का प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह व पूर्व जिला पार्षद जितेन्द्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित व उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती समारोह मनाई गयी। विकास मित्र धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भरत पासवान ने की जिसमें मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष जयप्रकाश गामी,पंसस सत्येन्द्र मिश्र,मुंगीलाल राम,संजागर सहनी,प्रसन्नजीत कुमार,बाल्मिकी सिंह,राकेश सिंह ,सुनील राय आदि थें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें