दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रखंड समन्वयक संजीव श्रीवास्तव के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार राय ने उन्हें पाग, चादर एवं बुके देकर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना की।
समारोह में विभिन्न पंचायतों से आए स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने भी अंगवस्त्र, पाग एवं बुके भेंट कर भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी।
इस मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक राजन कुमार सिंह, अमर कुमार, अभिनाश कुमार, सुनील कुमार, श्याम कुमार, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, उदय कुमार एवं अशोक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें