गायघाट में फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार l

गायघाट में फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार l
दीपक कुमार। गायघाट 
थाना क्षेत्र में हत्या और एससी-एसटी एक्ट मामले फरार चल रहे आरोपित भूसरा मल्टोली गांव निवासी रामकिशोर सहनी के पुत्र रोहित सहनी, मोहित सहनी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

न्यायालय के आदेश पर गायघाट थाना की पुलिस ने आरोपित के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। बताया जाता है कि रोहित सहनी और मोहित सहनी पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज है।

इसी सिलसिले में पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी, तब वहां फरार बताया गया। 

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार आरोपित के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वह शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो शीघ्र ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें