बेनीबाद के नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार से राजद नेता अखिलेश यादव ने की शिष्टाचार मुलाकात ll

बेनीबाद के नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार से राजद नेता अखिलेश यादव ने की शिष्टाचार मुलाकात ll
दीपक कुमार/ गायघाट 
बेनीबाद। बेनीबाद थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार से राजद नेता अखिलेश यादव ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष का हालचाल जाना और क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को लेकर बातचीत की।
मुलाकात के दौरान थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेनीबाद थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई गलतियों को सुधारना उनकी प्राथमिकता होगी। थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने अपराधियों एवं शराब माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गलत गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी।
राजद नेता अखिलेश यादव ने भी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें