मौर्य समाचार,क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर वापस लौटे मजदूरों को शीघ्र मिले रोजगार : ई0 अजीत कुमार ।



सरकारी घोषणा के अनुरूप क्वॉरेंटाइन सेंटर से घर वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन शीघ्र काम उपलब्ध कराए । बीते एक सप्ताह में जिले के सैकड़ो प्रवासी मजदूर  क्वॉरेंटाइन  सेंटर से अपने घर लौट गए हैं। जिन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वे काफी परेशान है। जब कि सरकार के द्वारा एक माह पूर्व घोषणा की गई थी कि क्वॉरेंटाइन  सेंटर से घर लौटते ही मजदूरों को काम एवं एक हजार रुपया दी जाएगी। लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है । जो चिंता का विषय है।
            उक्त बातें शनिवार को मड़वन व कांटी क्षेत्र के कई गांवों में घर लौटे प्रवासी मजदूर एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के घर वापसी के बाद उनकी स्थिति और अधिक चरमरा गई है आर्थिक रूप से वे काफी परेशान है। दो समय  का भोजन उनके लिए समस्या बन गया। ऐसे में  उन्हें काम मिलना नितांत आवश्यक है नहीं तो अव्यवस्था फैलेगी । श्री कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा की कोरोना का जंग हम सबों के लिए बड़ी चुनौती है। सरकारी हर एक नियमों का पालन करते हुए हमें इस जंग को  जीतना है। कोरोना से डरना नहीं लड़ना है।  उन्होंने कहा की  विपत्ति के समय व्यक्ति के लिए धैर्य व अनुशासन एक बड़ा हथियार होता है।इसे समझे, आगे बढ़े एवं पीड़ितों को मदद कर मिसाल पेश करें। तभी  हमारा समाज बच पाएगा।
               क्षेत्र के महमदपुर खाजे यादव टोला, दरियापुर, कोठियां आदि गांवों में आयोजित बैठक की अध्यक्षता क्रमशः जितेश यादव , संतोष ठाकुर एवं विजय राम ने किया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी, ओमप्रकाश कुशवाहा, उप मुखिया मृत्युंजय चौधरी, नागेंद्र पंडित, वीरेंद्र पासवान, डॉक्टर बिरजू ठाकुर, मुनीलाल सहनी, चतुर्भुज सहनी, राकेश कुमार सिंह, महेश्वर भगत, मनोज प्रसाद कुशवाहा, ज्ञानी प्रसाद, नागेश्वर राम, विनोद सहनी, शिव कुमार सहनी, अजीत कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, धर्मेंद्र कुमार सहनी, मृत्युंजय कुमार, गोनू सिंह आदि लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया।

                       संवाददाता, अभिषेक मिश्रा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें