दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर . जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों के हुए फेरबदल के बाद गायघाट थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में राजा सिंह ने शुक्रवार को योगदान दिया. योगदान के समय थाना के पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष राजा सिंह का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की.उल्लेखनीय है कि एसएसपी कानतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर कई पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है.योगदान देते हुए थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस और आम लोगों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाने को लेकर मुख्य रूप से कार्य किया जाएगा. साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाकर क्राइम कंट्रोल किया जाएगा. थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना, क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना थानाध्यक्ष की पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगी. निवर्तमान थानाध्यक्ष ने नए थानाध्यक्ष राजा सिंह को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी. निवर्तमान थानाध्यक्ष सरूण कुमार मंडल को थाना के कर्मियों ने विदाई देते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा. इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष मनिष कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें