दीपक कुमार। गायघाट
थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता सीओ शिवांगी पाठक ने की, जबकि संचालन नया थाना प्रभारी राजा सिंह ने किया।
सीओ शिवांगी पाठक ने सभी उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने त्योहार के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को हेलमेट पहनने, बाइक पर केवल दो सवारी करने और शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। वही थाना प्रभारी राजा सिंह को अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।
थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में होली का पर्व शांति पूर्ण रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार भ्रमण करने और क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें