रामसूरत राय (पूर्व विधायक, औराई) ने औराई विधानसभा क्षेत्र में किया जन सम्पर्क , भाजपा प्रति लोगों का दिखा रुझान ।।

औराई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में लोगों का जनसमर्थन जोर पकड़ने लगा है। पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय जी के समर्थन में लोग खुलकर सामने आने लगे हैं। आज यजुआर पूर्वी के लक्ष्मीपुर ,चौपार, चैनपुर, अनगोआँ, कृष्णनगर,अन्यायपुर एवं शिव नगर गांव में घर-घर जनसंपर्क किया गया।कटरा उत्तरी मंडल अध्यक्ष शिशिर झा की अध्यक्षता में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय जी ने लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में, अपने मतदान की आहूति  बढ़-चढ़कर दें। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जरूर प्रेरित करें। इस दौरान महामंत्री आशीष राम, प्रवीण ठाकुर,मिंटू ठाकुर ,सत्येंद्र पासवान,अजय राउत, नवल ठाकुर, जोगिंद्र ठाकुर, सत्यवान राय, सकलदीप ठाकुर, मिथिलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी टुकड़ों में बटँकर जनसंपर्क किया।

                            संवाददाता :- राकेश कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें