मधुबनी , दिव्यांग के साथ बलात्कार के बाद आँख फोड़ने की घटना के विरोध में समता पार्टी ने निकाला आक्रोश मार्च ।

मधुबनी , दिव्यांग के साथ  बलात्कार के बाद आँख फोड़ने की घटना के विरोध में समता पार्टी ने आक्रोश मार्च कर नीतीश सरकार को चेताया ।।
हरलाखी कौआहा-बरही में दिव्यांग के साथ  बलात्कार के बाद आँख फोड़ने की घटना से लोगों में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उदय मंडल के नेतृत्व में साहरघाट नायक चौक से दुर्गा मंदिर तक मोमबत्ती के साथ आक्रोश मार्च निकाला जिसमे नीतीश कुमार के खिलाप जम कर नारेबाजी की गई। समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उदय मंडल ने कहा कि फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई हो एवं अपराधियों को फाँसी पर लटकाना जरूरी है। वहीं इस मार्च में नटराज संघ के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाया। मौके पर सुजित कुमार, बलराम मंडल, अमरजीत मंडल, इन्द्रजीत मंडल, विकास मंडल, सचिन मंडल, अजित मंडल, नीतीश पासवान, अनिल पंडित, कर्मवीर तिवारी, अवधेश, त्रिलोक तिवारी, रोशन ठाकुर, विष्णु मंडल, उगन साह इत्यादि मौजूद थे।

                              संवाददाता :- रौशन कुमार झा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें