बिहार विधान परिषद के 12 सीटो में उपेंद्र कुशवाहा भी नामित ।

पटना:- बिहार विधान परिषद के  12 सीटों में उपेंद्र कुशवाहा नामित  ।बिहार के राज्यपाल द्वारा दिनांक 24.05.2020, 27.05.2019 एवं 31.05.2019 को अपने कार्यकाल की समाप्ति पर सेवानिवृत्त/ पद से त्याग पत्र दिये जाने के फलस्वरूप बिहार विधान परिषद में रिक्त 12 (बारह) स्थानों को भरने के प्रयोजनार्थ मनोनयन किया जा चुका है; इसलिए निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना सं०-बी1-3-4/2020-14 दिनांक 17.03.2021 के क्रम में अब लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 74 के अनुसरण में बिहार के राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 (बारह) सदस्यों का नाम सर्वसाधारण की
जानकारी के लिए अधिसूचित किये जाते है  ।

1. श्री अशोक चौधरी

2. श्री जनक राम

3. श्री उपेन्द्र कुशवाहा

4. प्रो० (डा०) राम वचन राय

5. श्री संजय कुमार सिंह

6. श्री ललन कुमार सर्राफ

7. प्रो० (डा०) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता

8. श्री संजय सिंह

9. श्री देवेश कुमार

10. डा० प्रमोद कुमार

. श्री घनश्याम ठाकुर

12. श्रीमती निवेदिता सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें