नरकटियागंज रक्सौल ट्रेन परिचालन आज से।


 नरकटियागंज रक्सौल ट्रेन परिचालन, आज से शुरू ।


 रेलवे के लंबे समय से बंद  ट्रेनें गुरुवार से चलेंगी। 
कोरोना संकट को लेकर ट्रेन परिचालन बंद था। 
अब फिर से रेलवे ने ट्रेन परिचालन की शुरुआत इस प्रकार की  है।

गाड़ी संख्या 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज 12.20 दोपहर में मुजफ्फरपुर से चल कर   शाम 5 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर ट्रेन संख्या 05258नरकटियागंज से सुबह के 9.45 बजे चलकर दोपहर  2.35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 
 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज ट्रेन संख्या  05259मुजफ्फरपुर से दोपहर बाद 3.35 बजे चलकर शाम 7.53 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। 

 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर ट्रेन संख्या 05260नरकटियागंज से सुबह 3 बजे चल कर सुबह 6.25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

 ट्रेन संख्या 05261 मुजफ्फरपुर-रक्सौल  मुजफ्फरपुर से सुबह 8.35 बजे चलकर दोपहर 12.25 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

 रक्सौल-मुजफ्फरपुर ट्रेन संख्या 05262 रक्सौल से शाम 4.20 बजे चल कर रात 9.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
लम्बे समय से ट्रेन बन्द होने के चलते आमजनों को यातायात की काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


                             सोमेश्वर कुमार
                          मौर्य ध्वज एक्सप्रेस
                               हरसिद्धि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें