जदयू विधायक की गाड़ी भीषण एक्सीडेंट,MLA समेत 4 लोग जख्मी



जदयू विधायक की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, MLA समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी

बिहार में सड़क हादसे का दौर जारी है  इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है,       जहां केसरिया से जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस सड़क हादसे में विधायक समेत 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं सबका इलाज किया जा रहा है ।यह घटना वैशाली जिले के सराय मंसूरपुर की है, जहां केसरिया सीट से जेडीयू विधायक शालिनी मिश्रा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है
 सड़क हादसे में जख्मी विधायक शालिनी मिश्रा ने जानकारी दी कि वह मोतिहारी से अपनी सास, ससुर और देवर के साथ पटना आ रही थीं. इस दौरान घटना हुई. इस घटना में उनको खुद भी चोटें आई हैं उनके ससुर और सास भी चोटिल हुए हैं. विधायक के मुताबिक उनकी गाड़ी 4 से 5 बार पलटी मरते हुए गड्ढे में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस मौके पर पहुंची।

                            सोमेश्वर कुमार
                        मौर्य ध्वज एक्सप्रेस
                              हरसिद्धि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें