देश में बेरोजगारी चरम पर, केन्द्र सरकार संवेदनहीन :- धीरेन्द्र झा

देश में बेरोजगारी चरम पर, केन्द्र सरकार संवेदनहीन :- धीरेन्द्र झा


             
       
समस्तीपुर   :-     आइसा के संस्थापक महासचिव और भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति  स्थानीय कामगारों की उपेक्षा करके कंपनी राज कायम करना चाहते हैं। उन्होंने विवि के द्वारा स्थानीय कामगारों को फलों का बगीचा न देकर कंपनियों के हाथ बग़ीचा देने की तीव्र भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति के भ्रष्टाचार व विश्वविद्यालय में वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितता की जांच होने तक आइसा दिल्ली तक आंदोलन करेगी। 
      उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार खेती किसानी पर अंबानी-अडाणी कॉरपोरेटस का नियंत्रण कायम करना चाहती है। जिसके खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने लूटराज और टैक्सराज को संस्थाबद्ध करके पेट्रोल, डीजल और गैस का दाम लगातार बढ़ाये जा रहे हैं। यह बातें श्री झा ने प्रखंड के दक्षिणी हरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को कही।
                    आगे श्री झा ने कहा कि देश के अंदर फासीवादी ताकतों का बोलबाला तेजी से बढ़ रहा है। मोदी सरकार के राज में मजदूरों और किसानों के दुर्दिन आ गए हैं। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेल, हवाई अड्डा, कोयला और तेल समेत अन्य प्रतिष्ठित सार्वजानिक संस्थानों का निजीकरण कर आज एक बार फिर देश को बड़ी कंपनियों के हाथों गिरवी रखने की कोशिश कर रही है। मौके पर भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सदस्य सह दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार, माले नेता महेश सिंह,उमा पांडेय महाविद्यालय,पूसा छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीष कुमार, आइसा कॉलेज इकाई सचिव तुषार कुमार प्रखंड कमेटी सदस्य अनमोल कुमार, सत्येंद्र कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, अनिकेत कुमार,अमरेश कुमार आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें