18 अक्टूबर 2021(सोमवार) को जिले में चलाया जाएगा टीकाकरण महा अभियान।

18 अक्टूबर 2021(सोमवार) को जिले में चलाया जाएगा टीकाकरण महा अभियान।

19-21अक्टूबर 2021को 
महा सर्वे अभियान चलेगा

महा सर्वे अभियान में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका आशा कार्यकर्ताओं की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका।

 मुज़फ्फरपुर:-18 अक्टूबर (सोमवार)2021 को कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा। इस बाबत जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने आज अपने आवास से सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों एवं बीएचएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए निर्देशित किया कि 18 अक्टूबर को होने वाले महा अभियान के आयोजन को देखते हुए सारी तैयारियां मुकम्मल कर लें। 

विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने -अपने प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए महा अभियान की सफलता के मद्देनजर गंभीरता पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे ताकि पूरे जिले को कोविड-19 टीकाकरण से आच्छादित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हो सके।

 वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 19 से 21 अक्टूबर तक जिले में महा सर्वे किया जाएगा जिसमें छुटे हुए व्यक्तियों को चिन्हित करते  किया  जाएगा।महा सर्वे का कार्य आईसीडीएस के सेविका/सहायिका एवं स्वास्थ्य विभाग के आशा के द्वारा किया जाएगा।एएनएम एवं आशा फैसिलिटेटर सर्वे महा अभियान का नोडल सुपरवाइजर होंगे। 

बताया गया कि इसके पूर्व आंगनवाड़ी सेविका /सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वे किया गया था जिसके आधार पर  18 अक्टूबर ,
28 अक्टूबर एवं 7 नवंबर को मेगा अभियान चलाते हुए 100% आच्छादन के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उक्त मेगा अभियान को सफल बनाने के मद्देनजर सेविका/ सहायिका एवं जीविका दीदियों के द्वारा लोगों को जागरुक भी किया जाएगा।

 वही जिला टीकाकरण अधिकारी (डीआईओ) डॉ० ए०के पांडे ने बताया कि जिले में अभी तक 27,39,060 व्यक्तियों को टीकाकरण से आच्छादित किया जा चुका है।  जिसमें 21,68,705(लगभग 62%) व्यक्तियों को प्रथम डोज का टीका दिया जा चुका है वही 5,70,355 व्यक्तियों को दूसरा डोज का टीका दिया जा चुका है। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एके पांडे, डब्ल्यूएचओ के जिला प्रतिनिधि डॉ आनंद गौतम एवं VCCM मुजफ्फरपुर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें