गणतंत्रता दिवस 2022 को सफल बनाने के लिए भारत स्काउट और गाइड पूर्वी चंपारण के जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक ।

मोतिहारी पूर्वी चंपारण- सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के सभागार (अंबेडकर भवन) मोतिहारी में 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस को सफल बनाने के लिए भारत स्काउट और गाइड पूर्वी चंपारण के जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक की गई।
बैठक का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चंपारण संजय कुमार के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रहलाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इससे संबंधित सभी कार्य का संचालन एवं कार्यों का बंटवारा किया गया। जिसमें कौशल किशोर महतो को बैंड पार्टी एवं बिगुलर का संचालन गांधी मैदान मोतिहारी में करने की जिम्मेदारी दी गई।जिनका सहयोग असीम कुमार मुखर्जी   करेंगे। पंकज कुमार वर्मा के द्वारा जिले के विभिन्न कार्यालयों में झंडोत्तोलन की तैयारी का उत्तरदायित्व दिया गया। वीरेंद्र कुमार सिंह जिला सचिव एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह जिला संगठन आयुक्त को स्काउट और गाइड पूर्वी चंपारण कार्यालय में ध्वज फहराने की तैयारी की जवाबदेही दी गई। साथ ही विरेश प्रसाद को स्काउट और गाइड की व्यवस्था का उत्तर दायित्व दिया गया। श्रीमती अनीता देवी एवं श्रीमती मधु कुमारी को स्काउट और गाइड कार्यालय में राष्ट्रगान की समुचित व्यवस्था करने का उत्तरदायित्व दिया गया।
कमलेश्वर प्रसाद यादव को स्काउट और गाइड पूर्वी चंपारण को झंडोत्तोलन कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी दी गई। सुनील कुमार को गणतंत्र दिवस समारोह का लाइव प्रदर्शन सोशल मीडिया इत्यादि व्यवस्था करने का दायित्व दिया गया। शैलेंद्र कुमार मिश्र को सभी आगंतुकों का स्वागत की व्यवस्था करने का उत्तरदायित्व दिया गया। बैठक में एसएसए ऑफिस से दीपक कुमार के साथ-साथ अभिषेक कुमार (राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता) , डॉक्टर बी पी वर्मा एलटी भारत स्काउट एंड गाइड, धर्मेंद्र कुमार विद्रोही, श्याम किशोर कुमार तथा संजय प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया। उक्त आशय की जानकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं अभिषेक कुमार ने दी।  
                        संवाददाता, डी•एन• कुशवाहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें