मध्य विद्यालय निखरा में हर्षोल्लास वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया -छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली -प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने फहराया तिरंगा झंडा प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)।
कदवा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय निखरा में हर्षोल्लास वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष हर्षोल्लास वातावरण में विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली।प्रभात फेरी विद्यालय से निकलकर गांव के प्रमुख सड़क से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंचे। प्रभात फेरी के क्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे। मध्य विद्यालय निखरा के प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने तिरंगा झंडा को फहराया। तिरंगा झंडा को सलामी दिया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने भी जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता...... गाकर तिरंगा झंडा को सलामी दिया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीण के बीच मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रीति कुमारी दास, सचिव ममता देवी, शिक्षिका सीमा कुमारी,मो० रफीक आलम,शम्स बानू,बिन्दु कुमार राम,शिव शंकर मंडल,मो० वामिक हसन,सुमन कुमार शिक्षा सेवक सहदेव रजक उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें