कदवा प्रखंड वासियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया याद -स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के स्टैचू पर फूल का माला पहनकर उन्हें याद किया -स्वतंत्रता सेनानी विष्णु सिंह के पुत्र सह पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने झंडा तौलन कर दिया सलामी प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड वासियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर याद किया। स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के स्टैचू पर फूल का माला पहनकर उन्हें याद किया गया। कदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मरण समिति कुम्हेरी परिसर में स्वतंत्रता सेनानी विष्णु सिंह के पुत्र सह पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। स्वतंत्रता सेनानी स्मरण समिति कुम्हेरी परिसर में पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने झंडा तौलनकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। उपस्थित लोगों ने जन गण मन अधिनायक जय हे......के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी विष्णु सिंह शिक्षा निकेतन परिसर में पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने झंडा तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। इस अवसर पर उपस्थित गण्यमान्य लोगों ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के पुत्र सह पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि कदवा प्रखंड के दर्जनों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद दिलाने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। इन्होंने कहा कि हमारे पिताजी स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह ने देश की आजादी के लिए कई आंदोलन किया। आंदोलन करने के क्रम में जेल भी गये।और देश को आजाद करने में आखिरकार सफलता हासिल किया है। इनका देश के प्रति किये गये सेवा के लिए इन्हें कदवा प्रखंड ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश के लोग इन्हें याद करते हैं। स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के स्टैचू पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मध्य विद्यालय निखरा में हर्षोल्लास वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया      -छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली                     -प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने फहराया तिरंगा झंडा                                प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)।
 कदवा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय निखरा में हर्षोल्लास वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष हर्षोल्लास वातावरण में विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली।प्रभात फेरी विद्यालय से निकलकर गांव के प्रमुख सड़क से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंचे। प्रभात फेरी के क्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे।                                     मध्य विद्यालय निखरा के प्रधानाध्यापक महेश लाल मिस्त्री ने तिरंगा झंडा को फहराया। तिरंगा झंडा को सलामी दिया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने भी जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता...... गाकर तिरंगा झंडा को सलामी दिया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीण के बीच मिठाई वितरण किया गया।                                                   इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रीति कुमारी दास, सचिव ममता देवी, शिक्षिका सीमा कुमारी,मो० रफीक आलम,शम्स बानू,बिन्दु कुमार राम,शिव शंकर मंडल,मो० वामिक हसन,सुमन कुमार  शिक्षा सेवक सहदेव रजक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें