बेनीबाद थाने में होली के मध्येनजर शांति समिति की बैठक lपर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता l

बेनीबाद थाने में होली के मध्येनजर शांति समिति की बैठक l
पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता l
दीपक कुमार। गायघाट ( क्राइम रिपोर्टर)
होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बेनीबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मौके पर थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने कहा कि होली आपसी, भाईचारे और प्रेम का पर्व है। सभी लोग एक-दूसरे के धर्म और आस्था का सम्मान करते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, जबरन रंग लगाने वालों एवं तेज रफ्तार में बाइक चलाकर स्टंट करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें