ये बातें मुजफ्फरपुर नगर निगम के उप महापौर डॉक्टर मोनालिसा ने आज दुर्गा प्रसाद चौधरी राजकीय जिला विज्ञान केंद्र में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह में कहीं।
इस अवसर पर भाजपा पूर्वी के अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि दुर्गा प्रसाद चौधरी को अमेरिकी सरकार ने अमेरिका में सारी सुविधाएं देकर वहां की नागरिकता लेने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने किसी विदेशी सरकार की जगह सीमित संसाधन में भारत के लिए काम करने का जज्बा दिखाया था, यह बड़ी बात है। ऐसे लोग विरले होते हैं। प्रख्यात चिकित्सक डॉ नवीन कुमार ने विज्ञान केंद्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग की बात कहीं।
इस मौके पर राजकीय पॉलिटेक्निक के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर विनीत कुमार एवं प्रोफेसर प्रकाश कुमार सिंह, अधिवक्ता दीनबंधु आजाद, इप्टा के सचिव अजय विजेता, लॉ कॉलेज के प्राचार्य जयंत कुमार सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रोफेसर रेखा जायसवाल ने स्वागत गान प्रस्तुत किया जिला प्रशासन की ओर से विकास पर शाखा के नरेंद्र झा, जिला नजीर एटीन कुमार मौजूद थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वर्गीय वैज्ञानिक के सुपुत्र प्रख्यात पत्रकार कई अधिवक्ता एवं जिला स्थापना दिवस के खोजकर्ता अशोक भारती ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें