बिहार, सभी विद्यालयों में अभिभवक-शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया l

पटना, सुबे के सभी विद्यालयों में अभिभवक-शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इस बार का आयोजन का मुख्य थीम थाः-‘‘ हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास‘‘ इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैः- बच्चों के समग्र विकास हेतु अभिभावक सहभगिता को प्रोत्साहित करना साथ ही साथ बच्चों की अकादमिक प्रगति को व्यवस्थित रूप से अभिभावकों के साथ साझा करना एवं मोबाईल एवं सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग कर बच्चों को वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करना है। आकड़ों की बात करें तो इस बार कुल 66799 विद्यालयों में 65 प्रतिशत विद्यालयों में सफलतापूर्वक पी0टी0एम0 का आयोजन किया गया । पिछले माह जहाँ पटना से 31 प्रतिशत विद्यालयों में पी0टी0एम0 संबंधी आँकड़ों प्राप्त हुए वहीं जनवरी में बढ़कर यह 67 प्रतिशत हुआ, मधेपुरा दिसंबर 2025 में 26 प्रतिशत लाया वहीं जनवरी 2026 में यह बढ़कर 97.1 प्रतिशत, सहरसा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठि 27 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत पहुँचा, प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ग 1 से 5 के अभिभावकों की सहभागिता संगोष्ठि में अधिक पाई जाती है वनिस्पत की वर्ग 6-8 के सबसे अधिक अभिभावक पटना, सीवान और जमुई के विद्यालयों में भाग लिए। जनवरी 2026 में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठि पी0टी0एम0 के दौरान राज्य के विद्यालयों में विशेष उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ किए गए ‘अभिभावक ऑफ द मंथ‘ पुरस्कार ने विद्यालयों और समुदाय के बीच एक सकारात्मक सेतु का कार्य किया। इस पहल के अंतर्गत प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों द्वारा ऐसे जागरूक अभिभवकों को सम्मानित किया गया, जो अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजते हैं तथा घर पर अध्ययन के लिए उन्हें निरंतर सहयोग प्रदान करते हैं।
इसी क्रम में, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठियों के माध्यम से बच्चों में नियमित विद्यालय उपस्थिति, गृहकार्य की निरंतरता, शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ स्वच्छता एवं अनुशासित आदतों को प्रोत्साहित करने हेतु ‘स्टुडेंट ऑफ द मंथ‘ पुरस्कार प्रदान किए गए। इस प्रयास से छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता हुआ स्पष्ट रूप से देखा गया।
वर्तमान समय में छात्रों में मोबाईल फोन एवं सोशल मीडिया की बढ़ती लत को लेकर माननीय शिक्षा मंत्री की संवेदनशील चिंता भी इस पी0टी0एम0 का एक महत्वपूर्ण केंद्र रही। मंत्री जी के निर्देशानुसार जनवरी 2026 की अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में शिक्षकों द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों के साथ सोशल मीडिया के संभावित लाभों एवं गंभीर दुष्प्रभावों पर सार्थक संवाद किया गया। इस चर्चा के माध्यम से बच्चों को संतुलित, विविकपूर्ण और सीमित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के डिजिटल व्यवहार पर सकारात्मक मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित किया गया।माननीय शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में की गई ये पहलें यह स्पष्ट करती हैं कि बिहार सरकार न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों पर, बल्कि बच्चों के समग्र विकास, मूल्यबोध और सुरक्षित भविष्य के निर्माण के प्रति भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा सोशल मीडिया एवं मोबाईल के अत्यधिक उपयोग से संबंधित नाटक, रोल प्ले, कहानी आदि का मंचन किया गया। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा श्री विक्रम विरकर ने बताया कि मई 2025 से लगातार प्रत्येक काह के आखिरी शनिवार को बिहार के प्रारम्भिक विद्यालयों में वार्षिक पी0टी0एम0 कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठि का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक संगोष्ठि का एक विशेष थीम निर्धारित है, इसी थीम को केंद्र में रखकर संगोष्ठि आयोजित की जाती है। यह पहल निश्चित रूप से बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें