दीपक कुमार। संवाददाता
मुजफ्फरपुर में बेला थाना के मुंशी को अपराधियों ने गोली मार दी। बुलेट पेट के पास लगी है। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
घायल की पहचान विकास सिंह के तौर पर हुई है। छपरा जिले के उंधा गांव के रहने वाले हैं। बेला थाने में मुंशी के पद पर तैनात हैं। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी अस्पताल पहुंचे। घायल का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें