राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस पर समाहरणालय में धरना स्थल पर जिला के रालोमो नेताओं द्वारा केक काटकर मनाया l
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस पर समाहरणालय में धरना स्थल पर जिला के रालोमो नेताओं द्वारा केक काटकर मनाया lराष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आदेशानुसार राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला समाहरणालय में धरना स्थल पर जिला के तमाम रालोमो नेताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया,एवं सदस्यता अभियान चलाया गया, इस मौके पर सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ली और लोगों को जागरूकता भी किया गया l रालोमा पार्टी के सदस्य बनने के लिए एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला संयोजक मण्डल रामेश्वर सिंह कुशवाहा ने कहा कि, मुजफ्फरपुर जिले में 50 हजार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है l तो वही निवर्तमान जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा ने कहा कि आज पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस पर केक काटकर मनाई गई है, और जिले के सभी 16 प्रखंड में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्षों के अध्यक्षता में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा, मौके पर रमन प्रसाद, उमेश प्रसाद गुप्ता, नवीन सिंह, बृजेश कुशवाहा, सुनील यादव, शशि भूषण कुमार, उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा,इत्यादि सभी पार्टी के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए I
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें