बेनीबाद में बढ़ा आंदोलन,बागमती नदी तटबंध परियोजना के विरोध में सातवें दिन भी आमरण अनशन जारी l

बेनीबाद में बढ़ा आंदोलन,बागमती नदी तटबंध परियोजना के विरोध में सातवें दिन भी आमरण अनशन जारी l
कोमल सिंह बोलीं– विधानसभा में गूंजेगी ग्रामीणों की आवाज |
दीपक कुमार। गायघाट 
बेनीबाद । विनाशकारी बागमती तटबंध परियोजना के खिलाफ चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के सामूहिक आमरण अनशन  अभियान आज छठा दिन भी जारी रहा।
अनशन स्थल पर अनशनकारी से मिलने गायघाट विधायक श्रीमती कोमल सिंह भी पहुंची एवं बागमती तटबंध से होने वाले तबाही वर्बादी  का सवाल विधानसभा में उठाने का अशवासन भी दिया।
अनशनकारी  की हालत गंभीर होते जा रही है लेकिन प्रशासन संवेदनहीन बनी हुई है।
अनशन स्थान पर होने वाले सभा को अध्यक्षता सुरेश राम  एवं संचालन राहुल कुमार ने किया सभा को ठाकुर देवेंद्र कुमार ,जगन्नाथ पासवान, नवल किशोर सिंह, राजकुमार जी, उपेंद्र सिंह, दिनेश गामी ,मिथलेश राय, राजेंद्र राय ,गगन लाल, लाल बाबू राय,सुनील कुमार संबोधित किया ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें