दीपक कुमार। गायघाट
पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिरों में 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे गूंज रहे हैं।
। सुबह से ही श्रद्धालु शिवलिंग पर दूध और जल अभिषेक करने के लिए पहुंच रहे थे।
मंदिर में आए भक्तों ने बताया कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान महादेव का विवाह हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें