दीपक कुमार। गायघाट, संवाददाता
गायघाट में पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर गायघाट थाना पुलिस ने शनिवार को लगभग 25 फरार आरोपी के घर पर डुगडुगी बजवाते हुए फरार इश्तिहार चिपकाए। शनिवार को गायघाट थाना की पुलिस टीम बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ थाना क्षेत्र के कई गांव पहुंची और फरार आरोपी के घर अदालत के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पूरे गांव में आरोपी को जल्द सरेंडर करने की चेतावनी दी गई।
यह कार्रवाई गायघाट थाना के प्रभारी सरून कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम जैसे ही बैंड-बाजे के साथ गांव में दाखिल हुई, वैसे ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ढोल की थाप पर पुलिस ने ऐलान किया कि शराब मामला, आर्म्स एक्ट,महिला उत्पीड़न समेत गंभीर मामले में वांछित आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा है। सभी के घर इश्तहार चिपकाया गया है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह बार-बार बच निकल रहा था। आरोपी को कई बार नोटिस भेजे गए, इसके बावजूद वह न तो कोर्ट में पेश हुआ और न ही थाने में हाजिर हुआ।
पुलिस ने मुनादी के जरिए साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर आरोपी ने सरेंडर नहीं किया, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून से भागने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें