दीपक कुमार। गायघाट
थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरूआरी गांव में पुलिस ने एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरूआरी निवासी शंभू सिंह के रूप में हुई है। उसे रविवार दोपहर करीब ढाई बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, शंभू सिंह अपने घर के पास सड़क पर विदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस को देखकर अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान शंभू सिंह के पास से तीन लीटर 700 ग्राम विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें