बेनीबाद में सामूहिक अनशन शुरू ,बागमती बांध के खिलाफ मोर्चा सक्रिय l

बेनीबाद में सामूहिक अनशन शुरू 
,बागमती बांध के खिलाफ मोर्चा सक्रिय l 
दीपक कुमार। गायघाट 
चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसान महासभा के राष्ट्रीय पार्षद व माले नेता जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं का अनशन 16 फरवरी से बेनीबाद में जारी है।अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो रही है और समाज के नागरिकों व राजनीतिक- सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अनशन के समर्थन में सभा भी चल रही है।
सभा को माले के दर्जनों कार्यकर्ता ने संबोधित किया । इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार केवटसा–बेनीबाद में शुरू होने वाले सामूहिक अनशन में दरभंगा जिले से बड़ी संख्या में लोग भाग लिया। इसके लिए सभी आंदोलनकारी विशनपुर चौक पर एकत्र होकर जुलूस के रूप में उक्त स्थल के लिए कूच किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें