बेनीबाद थाना क्षेत्र में संतरा लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,खलासी और ड्राइवर घायल, सड़क पर बिखरा पड़ा संतरा ll

बेनीबाद थाना क्षेत्र में संतरा लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,खलासी-ड्राइवर घायल, सड़क पर बिखरा पड़ा संतरा। 
दीपक कुमार ।गायघाट, संवाददाता,
दरभंगा - मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया। राजा लाईन होटल से आगे एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने साईड से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे संतरे से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।सड़क पर संतरा बिखड़ गया। घटना के बाद चालक और खलासी घायल हो गए। घायल को पीएचसी गायघाट में इलाज के लिए भेजा गया। 
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में भरे सारे संतरे सड़क पर बिखर गए। आसपास के गांव के लोग और दुकानदार तुरंत मौके पर जमा हो गए। यह ट्रक संतरे लादकर बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहा था।
स्थानीय लोगों ने तत्काल बेनीबाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क को खाली कराया। घायल ड्राइवर और खलासी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गायघाट ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत सही बताई जा रही है।बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत कुमार सार्दुल ने बताया कि ट्रक को साईड से जोरदार टक्कर मार दी है। दोनो चालक और खलासी सुरक्षित है। दोनो को इलाज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें