गांधी मैदान में मुख्य मंच का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। मंच को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भव्य और दर्शकों के लिए सुविधाजनक हो। उच्च क्षमता का साउंड सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था एवं विशाल LED स्क्रीन की स्थापना की जा रही है ताकि मैदान के प्रत्येक कोने से कार्यक्रम का आनंद लिया जा सके। VIP दीर्घा, प्रेस गैलरी एवं सामान्य दर्शक दीर्घा को भी सुव्यवस्थित तरीके से विभाजित किया गया है।
आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पार्किंग, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा, दिव्यांगजन हेतु विशेष व्यवस्था तथा स्वच्छ खान-पान स्टॉलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल, CCTV निगरानी एवं अग्निशमन दल की पूर्ण तैनाती की जाएगी ताकि लाखों की संख्या में उपस्थित होने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान श्री दिनेश कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह बिहार की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विकास का उत्सव है और यह आयोजन हर दृष्टि से भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सजावट एवं तकनीकी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्री विक्रम विरकर, राज्य परियोजना निदेशक श्री नवीन कुमार, बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री यतिंदर पाल, मध्याह्न भोजन निदेशक श्री विनायक मिश्रा, निदेशक प्रशासन श्री मनोरंजन सहित शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।इस वर्ष बिहार दिवस 2026 के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के पहले दिन सुप्रसिद्ध गायिका Sona Mohapatra अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
वहीं दूसरे दिन लोकप्रिय पार्श्वगायक Shaan अपनी सुरीली आवाज़ से माहौल को संगीतमय बनाएंगे।
कार्यक्रम के समापन दिवस पर मशहूर गायक Papon अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।
तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में संगीत, संस्कृति और बिहार की समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी, जिसके लिए गांधी मैदान में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें