शिवदाहा पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बारिश व आंधी से किसानों को हुई क्षति पर मुआवजा मिले l

शिवदाहा पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बारिश व आंधी से किसानों को हुई क्षति पर मुआवजा मिले l
दीपक कुमार। गायघाट 
प्रखंड के शिवदाहा पंचायत के महेशवारा गांव में रविवार को पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने अपने आवास पर ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित किया। पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बैठक के माध्यम से अतिवृष्टि व आंधी से हुई किसानों के फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग बिहार सरकार से की गई। उन्होंने बताया कि किसानों ने विषम परिस्थितियों में भी अपने परिश्रम के साथ धन खर्च कर फसल तैयार किया था। आंधी व बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। गेहूं और मक्के की फसल बहुत बर्बाद हुई है।छह माह का परिश्रम बर्बाद हो जाने से किसान व उनके परिवार के लोग काफी हताश व मायूस हैं।

ऐसे में बिहार सरकार को फसलों के क्षतिपूर्ति की घोषणा यथाशीघ्र कर देनी चाहिए। अधिक वर्षा होने से खरीफ मौसम में तैयार फसल मक्का, ज्वार, बाजारा समाप्त हो गया है। वही धान, केला व सब्जी की खेती को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से धान की फसल तो बर्बाद हुआ ही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें