नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई।



 देशवासियों के प्रेरणास्रोत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अदम्य भावना और निस्वार्थ सेवा को सम्मान करने के लिए उनके 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। 
स्थानीय सांसद श्री अजय निषाद, जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार,स्थानीय विधायक श्री विजेंद्र चौधरी, महापौर सुरेश कुमार ,नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ,उप विकास आयुक्त सुनील कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
 जिलाधिकारी प्रणव कुमार के साथ सभी आगंतुक माननीय अतिथियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर मलयार्पण किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
 स्थानीय सांसद श्री अजय निषाद ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के आदर्श एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
 वही जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेता जी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनके देश भक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उनके साहस और पराक्रम से आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। उनके कार्य, त्याग बलिदान हमारे लिए और देश के युवाओं के लिए अनुकरणीय हैं।
 कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला सामान्य शाखा एवं नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रश्मि सिंह के द्वारा किया गया।
                       संवाददाता, प्रेमशंकर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें